मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले- चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी
1 min read
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था और कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छठ से पहले अपनी विफलता छिपाने के लिए निगम जनता और जनप्रतिनिधियों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने वसुंधरा एस्टेट के पास दोबारा कचरा डंप करने की कोशिश पर सवाल उठाते हुए पर्यावरणीय क्लीयरेंस सार्वजनिक करने की मांग की। राय ने कहा कि बिना आवश्यक अनुमति कचरा डंप करना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नियम-कानून नहीं मानने हैं तो निगम अपने कार्यालय के सामने गांधी मैदान में कचरा डंप करे। साथ ही उन्होंने निगम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।