November 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के इतिहास और बलिदान को सम्मान देने का अवसर : अर्जुन मुंडा

1 min read

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। मुंडा ने तिलका मांझी, सिदो-कान्हू, फूलो-झानो सहित अन्य जनजातीय वीरों के योगदान को याद किया। उन्होंने पीएम जनमन योजना, एकलव्य विद्यालय और जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की उपलब्धियां बताते हुए आदिवासी भाषाओं, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.