गणपति मिल्क प्रोडक्ट्स प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता सफल, मांगों पर बनी सहमति
1 min read
ईचागढ़: तिरी डूंगरी स्थित गणपति मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन और मजदूरों के बीच हुई वार्ता सफल रही। JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो के नेतृत्व में हुई वार्ता में कम वेतन, पीएफ, ईएसआईसी, भोजन, पेयजल और कैंटीन से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं।
प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक सहमति जताते हुए समाधान का भरोसा दिया। तरुण महतो ने कहा कि मजदूर किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं और उन्हें उचित वेतन के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई में हमेशा साथ देने का भरोसा दिलाया।