जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन
1 min read
जमशेदपुर : टेल्को के जमको आजाद बस्ती निवासी महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन हुआ है। पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (PSO) ने 12 नवंबर को उन्हें चयन पत्र जारी कर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। प्रतियोगिता 3 से 6 दिसंबर 2026 तक अमृतसर, पंजाब में आयोजित होगी। महेश मिश्रा ने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश और जमशेदपुर का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। चयन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।