सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस, बाल मेला 2026 में उमड़ा उत्साह
1 min read
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन हरेराम सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर प्राचार्य रामा शंकर सिंह एवं प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव उपस्थित रहे। मेले में जादू शो, मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कला-हस्तशिल्प एवं खान-पान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चेयरमैन ने बच्चों को उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन की सफलता पर सभी के प्रति आभार जताया।