जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के इतिहास और बलिदान को सम्मान देने का संकल्प : चम्पाई सोरेन
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन ने जनजातीय गौरव दिवस को आदिवासी समाज के इतिहास, संघर्ष, बलिदान और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
उन्होंने पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, आवास, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने आदिवासी भाषाओं एवं संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जनजातीय समाज को विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना आवश्यक है।