November 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

माटिहाना में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, एक घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक सुरक्षित

1 min read

बहरागोड़ा: माटिहाना के पास देर रात धान लदे ट्रक और खाली ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई। बताया गया कि ट्रेलर के यू-टर्न लेने के दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.