November 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

भारत को जानो-2026 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार

1 min read

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने भारत विकास परिषद की आदित्यपुर एवं जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो-2026’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवंबर 2026 को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, एन.आई.टी. जमशेदपुर में किया गया।
जूनियर वर्ग में कौशिक कुमार एवं कृषानु गुप्ता (कक्षा VIII-B), जबकि सीनियर वर्ग में शिवांशु झा (कक्षा X-A) एवं पी. स्वोयांसा सोहानी (कक्षा IX-A) ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट ज्ञान और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षिका कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य रामा शंकर सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.