प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया : अर्जुन मुंडा
1 min read
जमशेदपुर/ झारखंड : नई दिल्ली में एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी माताजी के स्वास्थ्य का हालचाल पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आभार जताया। मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत संवेदनशीलता और आत्मीयता उनके लिए भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा।
उन्होंने भारतीय पैरा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि भारत ने प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य समेत कुल 114 पदक हासिल किए। भारतीय तीरंदाजों ने 3 स्वर्ण और 3 रजत जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। मुंडा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल की मेहनत की सराहना करते हुए पैरा-खेलों के लिए बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।