November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा कल से, छह जिलों में होगा अभियान

1 min read


जमशेदपुर : झारखंड में भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत 2 नवंबर को रांची से होगी। दीपावली से पहले छह जिलों में पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जबकि शेष जिलों में छठ महापर्व के बाद कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम के तहत 3 नवंबर को गिरिडीह और हजारीबाग, 4 नवंबर को पलामू तथा 5 नवंबर को जमशेदपुर और दुमका में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पार्टी ने जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा महामंत्री मनोज सिंह के अनुसार, अभियान का उद्देश्य चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना है। पार्टी का दावा है कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.