November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स डे समारोह, पृथ्वीराज प्रधान बने मिस्टर फ्रेशर


जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार और विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय महतो उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें पृथ्वीराज प्रधान को मिस्टर फ्रेशर और सुप्रिया उपाध्याय को मिस फ्रेशर चुना गया। समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उनमें रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.