रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर : कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर सरकारी निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को उठाया। संघ ने मांग पत्र सौंपकर रॉयल्टी की दोहरी कटौती और बिटुमेन की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। ठेकेदारों का कहना है कि खनिज खरीदते समय पहले ही रॉयल्टी का भुगतान किया जाता है, इसके बावजूद सरकारी बिल से दोबारा कटौती की आशंका बनी रहती है। वहीं, मौजूदा एसओआर और बाजार की कीमतों में अंतर होने से निर्माण कार्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है। संघ ने सरकार से इन समस्याओं के समाधान की मांग की। मंत्री दीपक बिरुआ ने आश्वासन दिया कि ठेकेदारों की मांगों को मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के समक्ष रखकर उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।