November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में फर्जी सिम जारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, साइबर अपराधियों से थी मिलीभगत

1 min read

जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान POS एजेंट रौनक कुमार, सन्नी कुमार साव और जियो कर्मचारी प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहकों की जानकारी के बिना दो या अधिक बार केवाईसी कर एक सिम ग्राहक को देते थे, जबकि दूसरा सिम साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल देशभर में वित्तीय धोखाधड़ी और बैंक फ्रॉड जैसी घटनाओं में किया जा रहा था। मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 109/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी तरीके से जारी सिम कार्डों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.