जोंब्रो में महिला की हत्या से शोक, सोनाराम बोदरा ने परिजनों से की मुलाकात
सरायकेला: कुचाई थाना क्षेत्र के जोंब्रो गांव में महिला की निर्मम हत्या से इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही अस्पताल अधीक्षक से बातचीत कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
सोनाराम बोदरा ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।