छठ महापर्व को लेकर जगन्नाथ और कुदरसाईं घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
1 min read
सरायकेला: छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत सरायकेला ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जगन्नाथ एवं कुदरसाईं घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रास्तों से नुकीले पत्थर हटाने, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी एवं टावर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नदी के गहरे पानी वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग, खतरनाक स्थानों पर रोक तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। अध्यक्ष ने छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। निरीक्षण में उपाध्यक्ष अविनाश कवि सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।