घाटशिला में खाद्य सुरक्षा जांच अभियान, मिलावटी व एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नष्ट
1 min read
जमशेदपुर: खाद्य सुरक्षा को लेकर घाटशिला क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। टीम ने 7 मिठाई दुकानों, ढाबों और रेस्टोरेंट समेत कई ठेला-खोमचा का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गालूडीह और जादूगोड़ा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, खराब मिठाई, मिलावटी छेना, अखाद्य रंग, एक्सपायर्ड दूध-दही, पनीर व नमकीन बरामद किए गए।
बरामद खाद्य पदार्थों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया। जय मां रंकिनी होटल और शासती होटल से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और एक्सपायर्ड व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया। फूड इंस्पेक्टर मासूम अंसारी ने कहा कि मिलावट के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।