गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर भूमिज समुदाय का धरना
1 min read
जमशेदपुर : भूमिज विद्रोह के महानायक शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर मंगलवार को भूमिज समुदाय के लोगों ने सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टाटा स्टील प्रबंधन से जल्द प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उनका कहना है कि वर्ष 1832-33 के भूमिज विद्रोह के महानायक को उचित सम्मान मिलना चाहिए। समुदाय के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी प्रबंधन के समक्ष यह मांग रखी गई थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन को आठ दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर टाटा स्टील का गेट जाम कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।