आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार
चाईबासा: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी जमशेदपुर ने जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। 69 वर्षीय मंडल के खिलाफ वर्ष 2019 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद 18 नवंबर 2026 को उनकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चाईबासा न्यायालय में पेश किया गया।