May 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

AI युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व को बढ़ावा देगा XLRI और एडविया IOCM का नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

1 min read

जमशेदपुर:भारत में नेतृत्व विकास और कोचिंग के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए XLRI – Xavier School of Management और Adviya Institute of Coaching and Mentoring LLP ने संयुक्त रूप से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना की घोषणा की है। यह पहल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तेजी से बदलती दुनिया में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जमशेदपुर में स्थापित यह गैर-व्यावसायिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शोध, शिक्षा और थॉट लीडरशिप के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा।इस साझेदारी के तहत कोचिंग, मेंटरिंग और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में अकादमिक शोध और व्यवहारिक अनुभवों को एक साथ जोड़ते हुए ऐसे प्रमाण-आधारित मॉडल विकसित किए जाएंगे, जो व्यक्तियों और संस्थानों को जटिल परिस्थितियों से निपटने, अनुकूलन क्षमता विकसित करने और सतत नेतृत्व संस्कृति को मजबूत करने में मदद करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का फोकस एप्लाइड रिसर्च, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन, प्रोफेशनल क्षमता निर्माण, पॉलिसी एडवाइजरी और थॉट लीडरशिप जैसी गतिविधियों पर रहेगा। इसके अंतर्गत शोध परियोजनाएं, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन एवं सर्टिफिकेशन कार्यक्रम, कोच और एचआर प्रोफेशनल्स के लिए वर्कशॉप, सुपरविजन प्रोग्राम, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, व्हाइट पेपर्स और केस स्टडीज आयोजित की जाएंगी।यह केंद्र संगठनों और नीति-निर्माण संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे नेतृत्व मॉडल विकसित करने पर भी कार्य करेगा, जिन्हें बड़े स्तर पर लागू किया जा सके। पहल का उद्देश्य विभिन्न उद्योगों में पेशेवर क्षमताओं को सशक्त बनाना और संगठनों में चिंतनशील, सशक्त एवं उद्देश्य-प्रेरित नेतृत्व संस्कृति विकसित करना है।इस अवसर पर Dr. George Sebastian ने कहा कि यह सेंटर एक्सएलआरआई की मानवीय मूल्यों और शोध-आधारित नेतृत्व विकास के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं Dr. Rupinder Kaur ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षाविदों और प्रैक्टिशनर्स को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जहां ज्ञान को प्रभावशाली संगठनात्मक व्यवहार में परिवर्तित किया जा सकेगा। सेंटर की सह-नेतृत्वकर्ता Dr. Sai Bhargavi ने कहा कि मानव-केंद्रित विकास पद्धतियां नेताओं और टीमों को परिवर्तनशील परिस्थितियों में लचीलापन और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व विकसित करने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.