अभाविप से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले को मिली भाजयूमो महानगर में जगह।
1 min readजमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता और भाजपा युवा मोर्चा सोनारी मंडल के उपाध्यक्ष रितेश सिंह और आदित्य नारायण शुक्ला को मिली भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर में दी गई जिम्मेदारी। भाजपा युवा मोर्चा महानगर का जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष गुंजन यादव और जिला प्रभारी आशुतोष तिवारी के सहमति के बाद जिला कमिटी का किया विस्तार। आपको बताते चलें महानगर युवा कमेटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रहे रितेश सिंह और आदित्य नारायण शुक्ला को विशेष आंमत्रित सदस्य बनाया गया हैं। आपको बताते चले सोनारी निवासी रितेश सिंह अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से बतौर कार्यकर्ता के तौर पर की थी। इस दौरान उन्होंने महानगर सह-मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है। सिंह वर्ष 2015 में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के कार्यकाल में सोनारी मंडल के उपाध्यक्ष में रहकर अपनी सेवा दे चुके है। शिक्षा पूरी करने के बाद वह पार्टी में सक्रिय रहते हुए अपने व्यवसाय में ध्यान दे रहे हैं। वही आदित्य नारायण शुक्ला विश्व हिन्दू परिषद गौव रक्षा के सुंदरनगर खंड के सह मंत्री के रूप में कार्य कर चुके है इसके साथ ही इन्होंने विद्यार्थी परिषद में बतौर कार्यकर्ता काम किया है। अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता रितेश और शुभम बनाए गए युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक। जिम्मेदारी मिलने के बाद रितेश और आदित्य नारायण ने सभी वरीय पदाधिकारियों और जिला प्रभारी आशुतोष तिवारी और जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।