November 14, 2025

NEWS TEL

NEWS

गुरुवार को लगेगा साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण।

1 min read

जमशेदपुर : साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण गुरुवार को लगने वाला है। हिंदू पंचाग के अनुसार कल ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनि जंयती और वट सावित्री व्रत भी है। और इस दिन ग्रहण भी लगने जा रहा है। 148 साल बाद शनि जंयती के दिन ऐसा संयोग बन रहा है। इससे पहले यह संयोग 26 मई 1873 को ऐसा हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार इसका कोई सूतक काल मान्य नही होगा क्योकि यह ग्रहण भारत में सूर्यास्त के पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में  दिखाई देगा। नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में यह साफ-साफ देखा जा सकेगा, यहाँ असली ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा देखने को मिलेगा। सूर्यग्रहण का समय 10 जून 2021 को दोपहर 1:42 मिनट से शुरू होगा और शाम के 6:41 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर सूर्यग्रहण 5 घंटे का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.