June 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

कदमा में टाटा स्टील कर्मी ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ ट्यूशन टीचर की नृशंस हत्या कर हुआ फरार


जमशेदपुरः जमशेदपुर में एक पिता ने अपनी दो पुत्रियों और पत्नी सहित ट्यूशन पढ़ाने आई टीचर की किया निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। घटना के बाद घर पहुंचे अपने दोस्त रोशन और साले पर भी हथौड़े से वार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी बाइक से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


घटना जमशेदपुर स्थित कदमा थाना क्षेत्र के टाटा स्टील क्वाटर की है। यहां तीस्ता रोड में रहने वाले टाटा स्टील कर्मी आरोपी दीपक कुमार ने अपने घर मे ही अपनी 2 बेटी दीया कुमारी और सबुनि कुमारी और पत्नी बीणा सहित ट्यूशन टीचर रिंकी घोष समेत कुल 4 लोगों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।
घटना के वक्त उसका एक दोस्त और साला भी घर पहुंचे थे, उनपर पर दीपक ने हमला किया। दोने को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस और रिश्तेदारों के अनुसार दोनों बेटी 8 वर्ष और 16 वर्ष एवं पत्नी की रात में ही धार दार हथियार से काट कर मार डाला था। सुबह ट्यूसन पढ़ाने आई शिक्षिका की डंबल से मार हत्या कर दी। पुलिस ने बॉक्स पलंग से शिक्षिका का शव बरामद किया।
आखिर यह सामूहिक हत्या क्यों की गई, इसका कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है। एसएसपी डॉ. तमिल वाणन ने कहा कि पत्नी, दो बच्चियों और ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी गई है। आज दोपहर में घर पहुंचे दोस्त और साले पर भी दीपक ने हमला किया। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर घटना को क्यों और कैसे अंजाम दिया गया।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.