June 9, 2026

NEWS TEL

NEWS

राजधानी रांची में कारोबारी से अपराधियों ने लुटा 1.25 करोड़ , जांच में जुटी पुलिस

राँची: रांची में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है जगन्नाथपुर थाना के ओबेरिया इलाके में रहने वाले कारोबारी नीकेश मिश्रा से हथियार के बल पर 1.25 करोड़ रुपया की लूट कर ली है। यह घटना सोमवार को अहले सुबह हुई है। जहां तीन की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से 1.25 करोड़ रूपया लूट कर फरार हो गए। कारोबारी के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार निकेश मिश्रा बड़े कारोबारी है। वे जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित ओबरिया रोड में एक मकान में किराए पर रहते हैं। इसी दौरान सोमवार की सुबह अपने कार में तीन लोगों के साथ 1.25 करोड़ रुपया लेकर उड़ीसा जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर की गली से कार से निकले, ओबरिया रोड में बाइक सवार अपराधियों ने रिवाल्वर और पिस्टल की बल पर कार को रुकवाया। इसके बाद पिस्टल तान दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.