ब्लू बेल्स स्कूल में 9 मई से शुरू होगी सब जूनियर बालिका राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026
पूर्वी सिंहभूम: खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए प्रथम सब जूनियर बालिका राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 9 और 10 मई को ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों की बालिका टीमें भाग लेंगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरवन सिंह मौजूद रहेंगे, जबकि झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान आयोजन का नेतृत्व करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या मधु मिश्रा ने कहा कि स्कूल के लिए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना गर्व की बात है और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस रीना रॉय, किरण मैम, स्पोर्ट्स टीचर साहेब अली और मनोरंजन मोहंती समेत कई खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने नागरिकों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
