June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

रांची पुलिस ने अपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया

रांची पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो राजधानी में ज्वेलरी लूटकाण्ड, हत्या, रंगदारी सहित कई तरह के अपराधिक घटनाओं में शामिल था. गिरोह का सरगना कुख्यात अपराधी तौकीर आलम भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. तौकीर आलम 14 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था, तौकीर 14 साल पहले घटित रांची के प्रसिद्ध व्यवसाई राजू धानुका हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. इसके ;अलावा तौकीर नामकुम में डबल मर्डर कांड सहित कई हत्या के कांडों में लिप्त था

दरअसल राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से चार दिनों पहले ज्वेलर व्यवसाई से 25 लाख का सोना लूटा गया था. इसको लेकर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था और इसी टास्क फोर्स ने इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में तो सफलता पायी ही लूट का 25 लाख का सोना भी बरामद किया।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.