April 20, 2024

NEWS TEL

NEWS

दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति से 6 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक दम्पत्ति से छः लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि महिला एक शिक्षिका है और अपने पति के साथ बिष्टुपुर थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से छः लाख रुपए निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराने जा रही थी। इसी बीच बाईक सवार दो बदमाशों ने मेन रोड पर ही रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया और मौके से भाग निकले।


घटना के संबंध में शिक्षिका एवं उनके पति ने बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मामले की जांत शुरू की। इधर वारदात की खबर मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। शिक्षिका का नाम रूमा डे है और वह पूर्व में कदमा बाल्डविन स्कूल में पढ़ाती थी। वर्तमान में वे बेंगलुरु के एक स्कूल में पढ़ा रही हैं। पिछले दिसम्बर महीने में वे यहां आयीं हैं। उनका कदमा भाटिया बस्ती में अपना मकान है। सोमवार को अपने पति निमुल कुमार डे के साथ वे पैसे निकालने बैंक गयी थीं। फिलहाल बिष्टुपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ तफ्तीश में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.