June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों के विरोध में भाजमो का प्रदर्शन


जमशेदपुर
जनता की लड़ाई जनता के साथ सड़क पर का संकल्प ले भारतीय जन मोर्चा ने आज उपायुक्त के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय जन मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में सैकड़ो सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के माध्यम से विधायक सरयू राय के द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र उपायुक्त को सौंपा गया।


मांगपत्र के जरिए अविलंब उत्पाद शुल्क घटाने की दिशा में पहल करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाकर वैट शुल्क घटाकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने की दिशा मेंप हल करने की मांग की गई है। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता की लड़ाई भारतीय जन मोर्चा सड़क पर आ कर लड़ेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.