June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदेश कांग्रेस केंद्र सरकार पर हुई हमलावर, पेट्रोल पंप के समक्ष कल होगा सांकेतिक विरोध

राँची: पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तो यह आंकड़ा 100 के पार पहुँच गया। बढ़ते कीमतों के विरोध में झारखंड में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने फैसला लिया है कि 11 जून को देश भर में पेट्रोल पंप के समक्ष सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। आपको बताते चले कि पेट्रोल व डीजल की कीमत वृद्धि को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर रही है। अब कांग्रेस ने सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए यह पहले ही बता दिया गया कि ये विरोध प्रदर्शन सिर्फ सांकेतिक होगा। ऐसे में आम जनता को इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.