June 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

78 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

जमशेदपुर।78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के हुरलूंग पंचायत अंतर्गत प्रकाशनगर में, परसुडीह हाट बाजार में, तिलकानगर में, गदड़ा चौक में और गोविंदपुर कर्पूरी पार्क के प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश के वीर शहीदों को नमन किया.साथ ही राष्ट्रीय गान के बाद वहां उपस्थित लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशी को सांझा करते हुए उन्हें बधाई दी. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा स्वतंत्रता हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमूल्य धरोहर हैं. हम सब का यह दायित्व है कि इसे संजो कर रखें. इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.