NIT जमशेदपुर ने HCG कैंसर और शारदा आई हॉस्पिटल के साथ किया MoU
1 min read
जमशेदपुर : NIT जमशेदपुर ने कर्मचारियों और उनके पात्र आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए HCG कैंसर हॉस्पिटल, कोलकाता और शारदा आई हॉस्पिटल, जमशेदपुर के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत कर्मचारियों को कैंसर उपचार, विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजी सेवाओं, आंखों की जांच, परामर्श और उपचार जैसी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। संस्थान ने इसे कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इन साझेदारियों से NIT जमशेदपुर की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।