June 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा ने संभाला पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं

राँची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। नवनियुक्त डीजीपी नीरज सिन्हा ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान डीजीपी एमवी राव ने नीरज सिन्हा को चार्ज दिया। नीरज सिन्हा राज्य के 14 वें डीजीपी होंगे।

15 मार्च 2020 को राज्य सरकार ने एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें सरकार नियमित डीजीपी नहीं बना पाई थी। नीरज सिन्हा वर्तमान में जैप डीजी थे, वहीं एसीबी डीजी का प्रभार भी उनके जिम्मे था। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं मीडिया के समक्ष रखी।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.