April 25, 2024

NEWS TEL

NEWS

मानगो में घर में घूसकर लूट, महिला को पिस्टल दिखाकर चेन और मोबाइल लेकर भागे अपराधी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

1 min read


जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो थानान्तर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 17 में तीन हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में मौजूद महिला की कनपटी पर बंदूक सटा कर गले से सोने की लॉकेट और घर से दो मोबाइल लेकर भाग निकले। भागने से पहले अफराधियों ने महिला के सिर पर पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया। मामे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला।


घटना के संबंध में घायल फरहत यास्मीन ने बताया कि वे घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली थीं। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर उनके पति तनवीर अशरफ नमाज़ पढ़ने गए हुए थे. उनके जाने के 5 मिनट बाद ही पहले एक अपराधी हथियार लेकर घर में घुसा और पीछे से उनका मुंह दबाकर कनपटी में पिस्टल सटा दिया। इसके बाद उसने उनके गले से सोने की चेन और दो मोबाइल ले ली। उन्होंने शोर मचाया तो उनकी बेटी वहां पहुंची। स्थिति देख बेटी फौजिया ने शोर मचाया तो अपराधी वहां से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने महिला के सिर पर पिस्टल से मारकर उसे घायल कर दिया। फौजिया ने देखा कि बाहर दो और लोग हथियार लेकर खड़े थे। जानकारी मिलते ही मानगो पुलिस औऱ डीएसपी हेडक्वार्टर 1 मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें तीन लोग नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान की जा रही है.

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.