June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों में मानसून ने दी दस्तक, अगले 24 घंटे में पूरा राज्य होगा मानसून के जद में

राँची: मानसून अपने सामान्य गति से चल रहा है और दक्षिण पश्चिम के रास्ते से झारखंड के उत्तर पूर्वी इलाके यानी धनबाद, बोकारो दुमका देवघर में आगमन हो चुका है और अगले 24 घंटे में पूरे झारखंड में मानसून के बादल बरसने लगेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने एक मीडिया बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि झारखंड में मानसून की गति अपने हिसाब से अनुकूल है ।इसके अलावा एक निम्न क्षेत्र का दबाव बंगाल की खाड़ी में भी उत्पन्न हुआ है। इसकी वजह से बीते कई दिनों से बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। पिछले 5 दिनों में झारखंड में अधिकतम 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है ।इधर 12 जून को उत्तर ,मध्य और उत्तर पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। वही 15 जून को उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड के लगभग कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.