गोलमुरी शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर शहीदो को याद किया गया

नौसेना दिवस पर शुक्रवार को सैनिक सेवा परिषद की ओर से गोलमुरी शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया गया।

मौके पर पूर्व सैनिक सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि 1971 के हमले में 176 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के साथ युद्ध की समाप्ति के एक दिन पहले भारत के जांबाज सेना ने पाकिस्तान के करांची में हमला कर दिया था। घटना के बाद एक सप्ताह तक डिपो जल रहा था। कई दिनों तक चली लड़ाई को भारत ने जीत लिया था, लेकिन इसमें 176 जवानों ने अपनी जान गंवाई थी।