कईयों ने स्वेच्छा से करवाया जाँच तो कितनों को देखा गया बच के निकलते हुए।
जमशेदपुर : सकची थाना क्षेत्र के कशीडीह देवदत प्लेस के निकट प्रशासन के द्वारा जहाँ एक ओर मास्क तथा हेलमेट जाँच अभियान चलाया जा रहा था। वही कैंप लगाकर राहगीरों व अन्य लोगों का कोरोना जाँच भी किया जा रहा था। जहाँ कई लोग स्वेच्छा से जाँच करवा रहें थे तो कई लोगों में अभी भी कोरोना जाँच को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को उनकों समझाने में काफी मस्कत का सामना करना पड़ रहा था। तो कई लोग मौके का फायदा उठाकर निकलते दिखे।