March 29, 2024

NEWS TEL

NEWS

पोटका के झामुमो नेता समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, कहा झामुमो ने ग्रामीणों के साथ की वादाखिलाफी


जमशेदपुर
जमशेदपुर के पोटका विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता गणेश शरदार ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही।

बताते हैं कि गणेश सरकार झामुमो से नाराज चल रहे थे। उनका कहना है कि पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जाती है। यही कारण है कि वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। गौरतलब है कि गणेश ने विधानसभा चुनाव के समय पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार को अपना समर्थन दे कर जीत दिलाई थी। गणेश पिछले कई सालों से झामुमो के साथ जुड़े थे। आज भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। गणेश सरदार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि झाममो ने ग्रामीणों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने पोटका विधानसभा के विधायक पर भी लोगों को ठगने का आरोप लगाया।

More Stories

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.