June 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने में विफल है झारखंड सरकार : विमल बैठा


जमशेदपुर
रांची में युवती के साथ बलात्कार औऱ हत्या की घटना की निंदा हो रही है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। झारखंड सरकार के एक साल के कार्यकाल में 1500 से भी ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं सामने आयी हैं, लेकिन झारखंड सरकार इन घटनाओं की रोकथाम तो दूर, अपराधियों को पकड़ पाने में भी विफल साबित हो रहा है। आज गोविंदपुर महिला मोर्चा द्वारा रांची की मृतका की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पिंकी सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश सिंह, धर्मशिला देवी, बीमा देवी, गीता देवी, कुसुम देवी, रिंकू, लक्ष्मी देवी, सरोजा देवी, आशा देवी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.