April 19, 2024

NEWS TEL

NEWS

ग्रामीण विकास मंत्री के कार्यक्रम से पहले अश्लील डांस, वीडियो वायरल

सरायकेला
कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस खुद को किसानों के साथ खड़ी बता रही है। देशभर के कांग्रेसी इस बिल को लेकर जनाक्रोश रैली कर रहे हैं। इधर झारखंड में भी कृषि बिल को लेकर कांग्रेस किसानों के साथ खड़ा होने का दावा कर रही है, लेकिन सरायकेला जिले के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में जो नजारा देखने को मिला, उसे देखकर आप सोचने को विवश हो जाएंगे कि क्या वाकई कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है या सत्ता के मद में चूर झारखंड में कांग्रेसी अपना संतुलन खो रहे हैं।


पिछले गुरुवार को सरायकेला जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। रैली में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सड़क, बिजली, पानी सहित राज्य का चौमुखी विकास करने की बात कही। उन्होंने मंच से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को जनविरोधी बताया। वहीं मंत्री के जाते ही जनाक्रोश रैली के लिए बनाए गए कांग्रेसियों का मंच, रंगमंच में तब्दील हो गया, जहां किसानों के लिए कांग्रेसियों ने जो इंतजाम किए थे उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाह… उक्त मंच पर बार बालाओं ने लैला मैं लैला की धुन पर जमकर किसानों का मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.