November 14, 2025

NEWS TEL

NEWS

अपने वादे को पूरा कर 37 में तेल मुहैया कराए केंद्र – प्रकाश कुमार राजू

सरायकेला – खरसावां : केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के द्वारा पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है! एक तरफ कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन से देश की जनता परेशानी में है, तो दूसरी तरफ पेट्रोल एवं डीजल के कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते महंगाई चरम सीमा पर है, आम जनता त्राहिमाम कर रही है! झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ जनहित में सरायकेला – खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी ने कांड्रा के बालमुकुंद ऑटोमोबाइल, एस एम फ्यूल, स्वस्तिक ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन किए! जिसका नेतृत्व ज़िला कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू ने किया इसमे मुख्य रूप से यूथ इंटक के अध्यक्ष लालबाबू सरदार, प्रखंड के अध्यक्ष प्रदीप बारीक, जवाहर महाली, पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा, अशोक गुप्ता, बुधराम बेसरा, कृष्णा टुडू, राजू राव, बिपिन साव, रविन्द्र बास्के, अर्जुन मुर्मू, विकाश तांती, अभिषेक आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.