April 20, 2024

NEWS TEL

NEWS

परसुडीह में नाबालिग के साथ गैंग रेप, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात शौचालय में ले जाकर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद युवक वहां से भाग गए। बाद में नाबालिग लावारिस हालत में पुलिस पैट्रोलिंग पार्टी को मिली। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। हालांकि लड़की द्वारा आरोपियों के बारे में सही तरीके से जानकारी नहीं दिए जाने के कारण पुलिस को शुरूआत में काफी परेशानी हुई। दूसरे दिन घटना के संबंध में पीडि़ता के पिता द्वारा दर्ज बयान के बाद पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि लड़की कपड़े की दुकान में काम करती है। रविवार रात करीब 8 बजे वह दुकान से काम कर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे चार युवक मिले, उनमें से एक उसकी पहचान वाला था। वे उसे पास के ही एक टॉयलेट में ले गए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। अन्य युवक इस कृत्य में उसका साथ दे रहे थे। 

घटना के बाद वे लोग लड़की को छोड़कर भाग गए। बाद में पैट्रोलिंग पार्टी को लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि उसके साथ चार अन्य युवक भी थे। पीडि़ता के पिता ने दूसरे दिन घटना के संबंध में परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी और इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी एम तमिल वाणन ने बताया कि शुरू में पीडि़ता सही तरीके से कुछ नहीं बता रही थी, जिस कारण सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया।

एसएसपी ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ के बाद पता चला कि चार युवक थे। उनमें से एक उसके पड़ोस का ही रहने वाला है और उसने ही साथियों की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने बगान टोला और प्रधान टोला के रहने वाले सभी चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.