April 16, 2024

NEWS TEL

NEWS

पानी को लेकर मानगोवासियों ने किया प्रदर्शन कहा एक माह में इंटर कनेक्शन नहीं हुआ तो होगा हुड़का जाम


जमशेदपुर
पेयजल की समस्या से परेशान मानगो के लोगों ने आज नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। आम तौर पर लोग किसी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी के पास पहुंचते हैं, लेकिन मानगो के लोग पेयजल की समस्या से इस कदर परेशान हैं कि वे अपना पानी का कनेक्शन कटवाने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। स्थानीय लोगों का नेतृत्व विकास सिंह कर रहे थे।


विकास सिंह ने बताया कि जबसे मानगो सुभाष कॉलोनी में पानी का पाइप लाइन बिछाया गया है, तब से जलापूर्ति बंद है। लोग पानी को लेकर काफी परेशान हैं। हर साल लोग जलापूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर पहुंचते हैं, लेकिन पूरी तरह से परेशान लोग आज पानी का कनेक्शन कटवाने पहुंच गए। विकास सिंह ने कहा कि मामले में कार्यपालक पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीएचईडी से बात करें औऱ जब वहां बात की गई तो उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से बात करने को कहा।
इस बात से परेशान लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी को चेतावनी दे डाली। विकास सिंह ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि एक माह में इंटर कनेक्शन का काम पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अगर एक माह में काम पूरी नहीं होता है तो पूरे मानगो को लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचकर हुड़का जाम करेंगे।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.