सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवा रही झूठा मुकदमा, जिला प्रशासन सत्तादल का टूल्स बन कर रही काम : अमित अग्रवाल
जमशेदपुर : भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ी एवं तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की झारखंड में जबसे जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी है तब से तानाशाही रवैया अपना रही है। कही न कही लोकतंत्र की शक्ति को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस के इशारों पे सरकार नतमस्तक हो चुकी है। खबरों के माध्यम से पता चला की भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी समेत भाजपा के 32 वरीय नेताओं पर कांग्रेस सत्ता की दुरुपयोग कर जेएनएसी साकची के सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया से साकची थाना में एफआईआर दर्ज करवाया जाता है। क्योंकि कांग्रेस का असली चेहरा जो पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से पंजाब सरकार का असली चेहरा बेनकाब जनता के बीच में हो गया जिससे कांग्रेस पूरी तरह घबरा चुकी है। विगत दिनों जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे आमजनमानस सहित सभी लोगो ने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया। भाजपा जिला कार्यालय में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए देश के माननीय प्रधानमंत्री के समर्थन में मानव श्रृंखला बना के संदेश देने का काम किया गया। परन्तु कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है वह सत्ता का दुरपयोग कर केस करवाया जाता हैं। जिस को भाजपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि कांग्रेस का सफाया पूरे देश से हो रहा है कांग्रेस पार्टी जो पतन की ओर अग्रसर है वो अपने सत्ता दल के सहयोगी जेएमएम के मदद से लोकतंत्र का गला घुटने का प्रयास कर रहा है कुछ दिन पहले उनके सहयोगी दल जेएमएम टाटा कंपनी की गेट जाम किए हजारों से अधिक संख्या में धरना दिए क्या उसमे सोशल डिस्टेंस का नियम लागू नही हुआ। जिला प्रशासन यह स्पष्ट करे की कितने कॉंग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हुआ। उन्होंने कहा की जिला प्रशासन सत्ता की टूल्स बन काम करना बंद करे। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता केस, मुकदमा से डरने वाले नहीं है, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपने कार्यों से निरंतर जनमानस को सेवा देने का कार्य कर रहे हैं।