April 19, 2024

NEWS TEL

NEWS

7 मार्च को होगा भोजपुरिया जुटान, जागरूकता के साथ होगा आंदोलन का आगाज

जमशेदपुर : भोजपुरी भाषा के उत्थान हेतु विश्व भोजपुरी परिषद के सदस्यों ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार के सामने एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का लिया निर्णय। जहां भोजपुरी को 8 वीं सूची में शामिल करने के साथ द्वितीय भाषा का दर्जा और क्लास 5 तक भाषा की पढ़ाई जैसे डिमांड को रखा। वहीं आगामी 7 तारीख को गोलमुरी जॉगस पार्क में होली मिलन समारोह के साथ भोजपुरी भाषा के गिरते स्तर को ठीक करने के रणनीति तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। 

विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि इस परिषद का निर्माण समाजिक समरसता को बढ़ावा देने और भोजपुरिया समाज को संगठित कर एकजुट करने और भोजपुरी भाषा के विकास और उससे जुड़े कई विषयों पर अपने समाज के लोगो के बीच जागरूकता फैलाने के उद्दयेश्य से किया गया है। विश्व भोजपुरी विकास परिषद में राजनीतिक दलों के किसी भी व्यक्ति का परिवेश नही होगा, बल्कि वैसे लोगों को परिषद में जोड़ा जायेगा जो सेवानिवृत हुये शिक्षा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्साधिकारी, अधिवक्तास समाजिक कार्यो में रुचि रखने वाले लोग,साहित्यकार, कलमकार या कलाकार हों, जिनकी भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पण हो, भाषा के प्रति संकल्प भावना से कार्य करने वाले लोगो को प्राथमिकता दी जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.