March 29, 2024

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में चुनाव नहीं, परिस्थितियों से हारे हैं : अमरेन्द्र प्रताप सिंह

1 min read


जमशेदपुर
आरा के विधायक और बिहार सरकार के कृषि सहकारिता एवं गन्ना मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान आज बिष्टुपुर स्थिति तुलसी भवन पहुंचे, जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
तुलसी भवन सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में मंत्री एपी सिंह मंच पर अपने पुराने साथियों को याद करते हुए रो पड़े। इससे पहले वे जमशेदपुर में जिलाध्यक्ष रहे और एक बार लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद वे बिहार चले गए और अब 5 बार से लगातार आरा के विधायक हैं।
झारखंड के संदर्भ में कहा कि यहां बहुमत की सरकार रही है औऱ तीन-तीन बार अर्जुन मुंडा सीएम रहे हैं। इससे हमारी ताकत का अहसास होता है औऱ लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि यह ताकत आपकी है। आज भी आपकी ही ताकत है। उन्होंने कहा कि राज्य में आप चुनाव नहीं हारे हैं बल्कि परिस्थितियों की चपेट में आ गये हैं, जिससे डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब झारखंड में थी तब चाहे अर्जुन मुंडा या रघुवर की सरकार हो. बेदाग रही कोई विवाद में नही थी।


एपी सिंह दो दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव में मिली हार से निराश नहीं होना है, कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का अंग बनाया, राम मंदिर बनाने का संकल्प भी भाजपा ने पूरा किया, झारखंड को भी भाजपा ने ही अलग राज्य बनवाया और अब नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि पुरानी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दें और उनका आदर करें, तभी पार्टी आगे बढ़ेगी।
नौजवानों से अपील करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पुराने और बुजुर्गों को भी जिम्मेदारी दीजिये, क्योंकि आज भी पुरानी पीढ़ियों में दम है, जो किसी भी परस्थिति में खड़े रह सकते हैं।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.