सीपी सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने जन्मदिन पर ओल्ड एज होम में काटा केक

जमशेदपुर
राज्य के पूर्व मंत्री सह रांची के विधायक सी.पी.सिंह का जन्मदिन आज उनके समर्थकों ने मनाया। इस दौरान सी.पी सिंह फैन्स क्लब ने जमशेदपुर में बुजुर्गों के बीच फल का वितरण किया।
सीपी सिंह फैंस क्लब के सदस्य बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम पहुंचे और बेघर बुजुर्गों के बीच केक काटा और उनके बीच फ़लों का वितरण किया। गौरतलब है कि आज आज भाजपा नेता सह विधायक सी.पी सिंह का 65 वां जन्मदिन है और आज ही भारत में कोरोना वैक्सीन की शुरुआत हुई है, जिस कारण उनके बीच खुशी दोगुनी है। सीपी सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत किया और उनके लंबी आयु की कामना की। इस दौरान लालचंद सिंह, अमर सिंह, बलवीर मंडल और धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।