पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने विभिन्न मोहल्लों में कराया बिजली व्यवस्था को दुरुस्त
1 min readजमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग सचिव एवं कोविड-19 निगरानी समिति के सदस्य अंसार खान के नेतृत्व में आज रोड नंबर 15 जाकिरनगर नूरअखाड़ा ईस्ट इमामबाड़ा, क्रॉस रोड नंबर 10A जाकिर नगर ,रोड नंबर 18 ईस्ट ज़ाकिर नगर बाबा अखाड़ा, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक करीम सिटी के पीछे रब्बानी कॉलोनी, रोड नंबर 5 ईस्ट, और और रोड नंबर 3 जाकिर नगर , रोड नंबर 17 पुरुलिया रोड वेस्ट, इन क्षेत्रों में लाइट का काम किया गया। अंसार खान ने कहा आज लाइट ना होने के कारण लाइट बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लाइट बनाने के बाद पता नहीं चल पा रहा है लाइट बना है या नहीं।और हमने पूरा कोशिश किया है जितने भी इमामबाड़े हैं सभी लाइट को ठीक क्या गया है।इलेक्ट्रीशियन कम होने के कारण मांगो क्षेत्र की लाइटों का काम मुकम्मल नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण काफी लोगों की कंप्लेन आ रही हैं। आज के कार्य करने के लिए मानगो नोटिफाइड के सिटी मैनेजर निशांत जी ने मिस्त्री रिंकू, ऑटो ड्राइवर चंदन को भेजा गया। हेल्पर है ना होने के कारण अंसार खान ने मिस्त्री का साथ दिया। आज के इस कार्य करने के लिए अंसार खान का सहयोग मोहम्मद अयूब, मोहम्मद आकिब और मोहम्मद आदिल बस्ती वासियों ने सहयोग किया।