February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

आफत बारिश की : मानगो में घर ढहा बाल-बाल बचे बच्चे

1 min read

JAMSHEDPUR : उलीडीह बिरसा रोड में रहने वाले मनोज कालिंदी एवं सुनीता कालिंदी का मकान बारिश के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया । मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मनोज कालिंदी के घर पहुंचे और स्थिति से अवगत हुए । भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि दो कमरे का एसबेस्टस मकान पूरी तरह बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। मनोज की पत्नी सुनीता कालिंदी ने विकास सिंह को बताया कि उनकी तीन बच्चियां है जो ईश्वर की कृपा से उस समय घर के बाहर खेल रही थी। आवाज सुनकर बस्ती वालों को लगा कि पूरा परिवार घर में दब गया है लेकिन किसी को चोट नहीं आई। मकान गिरने से घर में रखे हुए सारे कामकाजी समान टूट गए। विकास सिंह को देखते ही सुनीता कालिंदी भाउक हो कर रोने लगी और कहीं पंद्रह वर्षों से दूसरे के घर में चौका चूल्हा करके एवं पति दिहाड़ी मजदूरी करके हम लोगों ने अपना आशियाना बनाया था , जो अब नहीं बचा । सुनीता कालिंदी ने कहा कि हम सभी मजदूरी कर लेंगे पर निर्माण सामग्री जुटाने की ताकत अब हमारे पास नहीं बची है मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अपनी क्षमता अनुसार हर संभव मकान बनाने में मनोज कालिंदी को मदद करेंगे । साथ ही मामले की जानकारी उपायुक्त महोदय को भी देने का काम करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.