February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरकार की अनदेखी के कारण किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं : दीपक प्रकाश

राँची: राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित की अनदेखी किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने आज राज्य भर में किसानों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और विधायक समरी लाल ने रांची में सरकार के खिलाफ विरोध जताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की अनदेखी के कारण किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। रांची जिले के गांव के क्षेत्र में किसानों के साथ खेत में प्रदर्शन करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले नवंबर में ही किसानों से धान का क्रय किया गया था जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही किसानों की कर्ज माफी का मामला भी सिर्फ आश्वासन बनकर रह गया है। इस मौके पर विधायक समरी लाल ने कहा कि जब तक किसानों के धान क्रय का भुगतान नहीं किया जाता है पार्टी द्वारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ किसान हित की बात करती है जबकि धरातल पर कुछ असर नहीं दिखता है। गौरतलब है कि किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा की ओर से आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने किसानों के साथ मिलकर सभी प्रखंडों में धरना दिया। पार्टी संदेश देना चाहती है कि यदि किसानों को उनका वाजिब हक नहीं मिलता है तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.