मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मानगो नगर निगम सम्मानित
1 min read
रांची/मानगो : झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के अवसर पर खेलगांव, रांची में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानगो नगर निगम को राज्य स्तरीय सम्मान मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों महापौर सुधा गुप्ता ने निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल प्राप्त किया।महापौर ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और जनसेवा के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।