धालभूमगढ़ में 80 हजार की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई 80 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेनापति बेरा और नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल, एक टैबलेट और घटना में प्रयुक्त बाइक (JH05AR6727) बरामद की गई है।
गौरतलब है कि 17 नवंबर को गोगलो जाने वाले रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस एजेंट से नकदी और मोबाइल सहित टैबलेट लूट लिया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और छापेमारी के आधार पर 18 नवंबर की शाम दोनों आरोपियों को केरुकोचा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।